ऑपरेशन पवित्र:जिलाबदर बदमाश दबोचा,भेजा जेल

ऑपरेशन पवित्र:जिलाबदर बदमाश दबोचा,भेजा जेल

देवास।जिला पुलिस द्वारा जारी ऑपरेशन पवित्र के अंतर्गत जिलाबदर आदेश द्वारा निश्चित समयावधि हेतु ज़िले की सीमा से बाहर किए जाने हेतु आदेशित किए गए बदमाशों के मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है,एवं ज़िले की सीमा में पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।इसी अनुक्रम में थाना सिविल लाईन को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र का जिलाबदर दीपक पिता रमेशचन्द्र परमार उम्र 25 साल निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास को ज़िले की सीमा के भीतर देखा गया है । जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन हितेश पाटिल ने तत्काल टीम बनाकर बताये स्थान पर दबिश दी एवं बदमाश को अपनी अभिरक्षा में लेकर जिलाबदर आदेश की शर्तों का उल्लंघन करने पर थाना सिविल लाईन पर अपराध क्रमांक 358/2025 धारा 14,15 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।   

पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने बताया कि जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जो व्यक्ति जिलाबदर है वह जिलाबदर आदेशों का पालन करें व जिले की सीमा मे प्रवेश ना करें। उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि 1 नवम्‍बर 2024 से प्रारंभ ऑपरेशन पवित्र के तहत आज दिनांक तक कुल 14 अनावेदक के विरुद्ध जिलाबदर का उल्लंघन किए जाने पर धारा-14,15 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का अपराध पंजीबध्द कर उन्हें जेल भेजा गया है। 



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें