हेमंत खंडेलवाल बने मध्यप्रदेश भाजपा के नए कर्णधार



संगठन मंत्री ने दिया इशारा,सीएम मोहन ने थामा हाथ,मंच पर हुई ताजपोशी

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। यह कोई साधारण चयन नहीं था, बल्कि पूरे प्रदेश संगठन की सधी हुई रणनीति का हिस्सा था।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान जब संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने मंच की ओर इशारा किया, तभी सीएम डॉ. मोहन यादव खुद खंडेलवाल के पास पहुंचे, उनकी पीठ थपथपाई और हाथ पकड़कर मंच तक ले गए। यही इशारा प्रदेश भाजपा के नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान था। मोहन यादव खुद खंडेलवाल के प्रस्तावक बने।नामांकन भरते वक्त मंच पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर, सरोज पांडे मौजूद थे। वहीं चुनाव प्रभारी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तमाम बड़े नेता सभागार में उपस्थित रहे।

खंडेलवाल की ताजपोशी में दिखी संगठन की रणनीति

प्रदेश भाजपा कार्यालय के सभागार में पूरा घटनाक्रम बेहद सधे हुए अंदाज़ में हुआ।खंडेलवाल मंच तक तब लाए गए जब वे पहली पंक्ति में मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के बीच बैठे थे। सीएम मोहन यादव के इशारे पर बढ़ते ही माहौल स्पष्ट हो गया प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा तय हो चुका है।

मालवा-निमाड़ की पकड़ फिर मजबूत

हेमंत खंडेलवाल की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत मानी जाती है। उन्होंने साल 2007 में पहली बार बैतूल से लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। साल 2013 और 2023 में भी हेमंत खंडेलवाल ने विधायक के रूप में जीत हासिल की थी। हेमंत खंडेलवाल के पिता विजय खंडेलवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जिससे संगठन से उनका जुड़ाव काफी पुराना है।खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के साथ ही एक बार फिर साबित हो गया कि मालवा-निमाड़ भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ है। यह इलाका पहले भी 8 बार भाजपा संगठन का नेतृत्व कर चुका है सबसे ज्यादा बार।

सुंदरलाल पटवा (मंदसौर) दो बार अध्यक्ष रहे (1980-83, 1986-90)

लक्ष्मीनारायण पांडे (रतलाम) 1994-1997

विक्रम वर्मा (धार, OBC) 2000-2002

कैलाश जोशी (देवास) 2002-2005

सत्यनारायण जटिया (उज्जैन, SC) 2006

नंदकुमार सिंह चौहान (खंडवा) 2016-2018 अब इस कड़ी में हेमंत खंडेलवाल का नाम भी जुड़ गया है।

अन्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व

ग्वालियर-चंबल: 4 बार

नरेंद्र सिंह तोमर (दो बार), प्रभात झा, वीडी शर्मा

महाकौशल: 2 बार

शिवप्रसाद चनपुरिया, राकेश सिंह

मध्य क्षेत्र: 1 बार

शिवराज सिंह चौहान (2005-06)

अविभाजित मप्र (छत्तीसगढ़):

लखीराम अग्रवाल (1990-94), नंदकुमार साय (1997-2000)

खंडेलवाल की नियुक्ति एक बार फिर इस बात का संकेत है कि भाजपा अपने परंपरागत वोटबैंक और संगठन कौशल को साधे रखना चाहती है। मालवा-निमाड़ की पकड़, वरिष्ठ नेताओं की सहमति और सधे मंचन के साथ पार्टी ने यह संदेश भी दे दिया कि आगामी चुनावों से पहले नेतृत्व में किसी प्रकार की अराजकता नहीं होने दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें