जन्मदिन बना पर्यावरण पर्व



भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने एक पौधा मां के नाम संकल्प के साथ दिया मातृ सम्मान और हरियाली का संदेश

देवास।राजनीति में सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने की मिसाल उस समय देखने को मिली जब भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपना जन्मदिन एक पौधा मां के नाम जैसे सार्थक संकल्प के साथ मनाया। पर्यावरण संरक्षण और मातृ-स्मरण जैसे भावनात्मक विषय को केंद्र में रखकर आयोजित इस आयोजन ने जन्मदिन जैसे निजी अवसर को सामाजिक चेतना से जोड़ दिया।

केशव जोशी मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पौधारोपण के माध्यम से मातृत्व को श्रद्धांजलि देने और हरियाली का संदेश फैलाने की पहल की गई। कार्यक्रम में सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, भाजपा नेता राजेश यादव, गौतम सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भागीदारी निभाई।

पौधारोपण करते हुए जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा - 

हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाना चाहिए। यह पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था के साथ-साथ मातृत्व के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

इस अवसर पर अरस्तू हक, भानु सेंधव, मोहित जाट, लोकेन्द्र टाक, सतीश चौहान, मोहन बरवाया, लाला जोशी जैसे आयोजकों की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में नीरज जाट और शकील नागोरी की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को सकारात्मक स्वरूप प्रदान किया।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें