धरना भी… ड्यूटी भी


आंगनवाड़ी मुद्दों पर देवास में खुली खींचतान

देवास(चेतन राठौड़)।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की मांगों को लेकर देवास में आंदोलन से पहले ही विरोधाभासी स्थिति बन गई है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश आव्हान पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष रामू जमोडिया ने 25 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता आधे दिन के अवकाश पर रहकर आंदोलन में शामिल होंगी।

वहीं दूसरी ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि उनका संगठन इस आंदोलन में शामिल नहीं है और कार्यकर्ता अवकाश पर नहीं रहेंगी।

प्रतिनिधिमंडल ने संपर्क व पोषण ट्रैकर ऐप की तकनीकी समस्याएं, कम मानदेय, आधार-अपार आईडी की दिक्कतें, अतिरिक्त शासकीय कार्यों का दबाव तथा जनगणना कार्य में उचित जिम्मेदारी देने जैसी मांगें भी रखीं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रंजना राणा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रुक्मणी यादव, जिला अध्यक्ष उमा तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।एक ही मुद्दों पर अलग-अलग रुख सामने आने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक खींचतान चर्चा का विषय बन गई है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें