उत्कृष्ट विद्यालय चयन परीक्षा में अव्यवस्था, प्रबंधन की मनमानी उजागर
![]() |
| डमी फोटो |
देवास। उत्कृष्ट विद्यालय (एक्सीलेंस स्कूल) की चयन परीक्षा रविवार को आयोजित तो हुई, लेकिन परीक्षा केंद्र पर हालात पूरी तरह अव्यवस्था के शिकार नजर आए। प्रवेश पत्र होने के बावजूद कई विद्यार्थियों को सिर्फ इसलिए परीक्षा केंद्र से लौटा दिया गया क्योंकि उनके पास आधार कार्ड नहीं था।
इस फरमान के चलते मासूम परीक्षार्थियों को परीक्षा के ऐन वक्त घर दौड़ लगानी पड़ी। नतीजा कई छात्र देरी से परीक्षा में बैठे,कईयों को पूरा समय तक नहीं मिला और मेहनत पर पानी फिर गया।
अभिभावकों का आरोप है कि परीक्षा से पहले आधार कार्ड अनिवार्य होने की कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई, फिर बच्चों को दंडित करना सरासर अन्याय है।

टिप्पणियाँ