26 साल से पुलिस को चकमा दे रहा दोषी आखिर चढ़ा हत्थे
ऑपरेशन हवालात में देवास पुलिस की बड़ी सफलता
देवास।जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे ऑपरेशन हवालत की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम थाना बैंक नोट प्रेस के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रमांक 192/1998 धारा 307,326,34 भा.द.वि के उक्त प्रकरण का दोषसिद्ध आरोपी भगवान सिंह पिता बद्रीलाल गारी उम्र 48 साल निवासी ग्राम सुनवानी गोपाल हाल शिखरजी धाम देवास विगत 26 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक(एल/आर) श्रीमती बबीता बामनिया के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्रीमती प्रीती कटारे के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी। जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्यनशील थी ।
दिनांक 12.03.2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली फरार दोषसिद्ध वारंटी आरोपी को देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्त टीम ने सफलता पूर्वक दोषसिद्ध वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवास के समक्ष पेश किया ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 872 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,76,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।

टिप्पणियाँ