सृष्टि ने 100 मीटर बटरफ्लाई में जीता रजत


देवास की बेटी सृष्टि वर्मा ने एक बार फिर पानी में अपनी रफ्तार और हुनर का जलवा दिखाते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। कड़े मुकाबले के बीच 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर सृष्टि ने साबित कर दिया कि प्रतिभा जब अनुशासन से मिलती है, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है।

छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे 25 से 28 मार्च के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की प्रतिभावान तैराक खिलाड़ी सृष्टि वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।सृष्टि का यह प्रदर्शन उनके कड़े अनुशासन, समर्पण और अकादमी के प्रशिक्षकों द्वारा दी गई उत्कृष्ट ट्रेनिंग का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर खेल विभाग और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सृष्टि  की इस जीत ने न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में एक नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि मध्यप्रदेश के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। सृष्टि  की उपलब्धि पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, श्रीमंत विक्रमसिंह पवार, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल कहार, सचिव अनिल श्रीवास्तव, साफ्टबॉल एसोसिएशन के मनोज राजानी, राजीव श्रीवास्तव, तीरंदाजी एसोसिएशन के निरंजन यादव, हैण्ड बॉल की ओर से भरत वर्मा, खेल विभाग की और से जिला खेल अधिकारी सेना गाडरिया, जावेद पठान, चंद्रपालसिंह सोलंकी, हेमेन्द्र निगम, संजय पाटिल, पवन यादव, अरूण कुशवंशी, विक्रम अवार्डी रागिनी चौहान, प्रशिक्षक सौरभ कहार आदि ने शुभकामनाएं दी।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें