गड़ा खजाना बताकर 5 लाख की ठगी
कोतवाली पुलिस ने जयपुर से शातिर आरोपी दबोचा
देवास।थाना माधवनगर, जिला उज्जैन में फरियादी बाल मुरली कृष्णा पीवी पिता सीवी रामन कुप्पी कुरुप, उम्र 54 वर्ष, निवासी कालियमपरमविल हाउस, ग्राम पुकटकाऊ, थाना श्रीकृष्णपुरम, जिला पालक्कड (केरल) हाल मुकाम बड़े पोस्ट ऑफिस के पास, धर्मेन्द्र का किराये का मकान, फ्रीगंज उज्जैन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपना नाम मनीष एवं वेणु निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश) बताया ।आरोपियों ने फरियादी को जमीन में गड़ा हुआ सोना मिलने का झांसा दिया तथा विश्वास में लेने के लिए एक सोने का टुकड़ा दिया, जो जांच में असली पाया गया। इसके बाद आरोपियों ने लगभग 2 किलो सोने जैसी दिखने वाली धातु से बने नकली जेवरात देकर फरियादी से 5 लाख रुपये प्राप्त कर लिए । बाद में जेवरात की जांच कराने पर वे नकली पाए गए जिससे फरियादी को धोखाधड़ी का आभास हुआ । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 318/25 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्यामचंद्र शर्मा को उक्त प्रकरण जांच हेतु प्राप्त हुआ । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा प्रकरण की विवेचना प्रारंभ कर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शिव सिंह पिता दिलीप सिंह राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी नायकों का तिब्बा आगरा रोड जयपुर को जयपुर(राजस्थान) से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी की संपूर्ण राशि 5,00,000/- नगद बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रयास एवं मादक तस्करी का भी अपराध पंजीबद्ध है ।
गिरफ्तार आरोपी का नामः
01.शिव सिंह पिता दिलीप सिंह राजपूत उम्र 24 साल निवासी नायकों का तिब्बा आगरा रोड जयपुर
इनका रहा सराहनीय भूमिका- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्यामचंद शर्मा, उनि जीवन भिडोरे,प्रआर सुनील देथलिया,रवि गरोड़ा,जितेंद्र पटेल,साइबर सेल से प्रआर शिव प्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।


टिप्पणियाँ