देवास में रिमोट कंट्रोल पर चल रहा खाद्य विभाग!

पेट्रोल-डीजल संकट के बाद खुली सिस्टम की पोल

देवास(चेतन राठौड़)।पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने जहां आम जनता को सड़क पर ला खड़ा किया, वहीं अब इस पूरे मामले ने खाद्य विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि जनता लाइन में खड़ी है और जिम्मेदार लोकेशन शेयर करके काम चला रहे हैं।

जिले का खाद्य विभाग इन दिनों वर्क फ्रॉम होम नहीं, बल्कि वर्क फ्रॉम दूसरे शहर मॉडल पर चलता नजर आ रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी इंदौर से दर्शन देते हैं, तो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भी रोजाना अप-डाउन कर अपनी उपस्थिति का एहसास कराते हैं। देवास में पदस्थ अधिकारी देवास से ज्यादा हाईवे पर सक्रिय दिखाई देते हैं।

मजेदार बात ये है कि जो अधिकारी देवास में रहकर काम कर सकते हैं, उन्हें किनारे कर दिया गया है, और जो बाहर रहते हैं, वही विभाग की कमान संभाले हुए हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब जिम्मेदार ही आउटसोर्स हैं, तो व्यवस्था कैसे इन-हाउस रहेगी?

जनता परेशान है, लाइनें लंबी हैं और विभाग की सक्रियता गूगल मैप्स पर ट्रैक की जा रही है। हालात ये हैं कि देवास का खाद्य विभाग अब भगवान भरोसे नहीं, बल्कि लोकेशन भरोसे चलता नजर आ रहा है।

अब देखना ये है कि प्रशासन इस अप-डाउन मॉडल पर ब्रेक लगाता है या फिर जनता यूं ही संकट में डाउन होती रहेगी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें