इन्फॉर्म ह्यूमन सम्मान समारोह 2026 सम्पन्न
मालवा की प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच
नई दिल्ली/देवास। राजधानी दिल्ली के अशोका रोड स्थित YWCA इंटरनेशनल होटल में 30 मार्च की शाम इन्फॉर्म ह्यूमन द्वारा भव्य सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मालवा अंचल सहित देशभर की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्रीय पहचान दी गई।
समारोह में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ एच.एस. रावत, विश्व ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, मप्र नगर परिषद संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, एस्ट्रो एप ब्रांड एंबेसडर राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रेरणादायक आयोजन, बढ़ाता है उत्साह
अतिथियों ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को नई ऊर्जा और पहचान देते हैं। वहीं एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आकाश प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विषय पर विशेष संबोधन दिया।
पचमढ़ी में होगा अगला आयोजन
कार्यक्रम में कमल यादव ने इन्फॉर्म ह्यूमन के आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि अगला भव्य आयोजन पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा।
इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान
समारोह में विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से
गौसेवक सम्मान: दिलीप अग्रवाल
नारी शक्ति सम्मान: चंदा चौहान, निशा यादव, विमल नागर
उत्कृष्ट सेवा सम्मान: धर्मेंद्र सिंह राजपूत, प्रशांत शर्मा, प्रवीण चौधरी, भूपेंद्र सिंह सैंधव, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, हर्ष वर्मा
किसान नेतृत्व सम्मान: धर्मेंद्र सिंह राजपूत, जगपाल सिंह सिकरवार
वुमन पावर अवार्ड: आरती श्री
आयुर्वेद सेवा सम्मान: यज्ञेश चौधरी
ज्योतिष रत्न सम्मान: अजय कुमार सोनी
श्रेष्ठ महिला सरपंच: मोनिका सेंधव
श्रेष्ठ शिक्षा सम्मान: अल्का कनोजिया, एबनेंजर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सेवा ज्योति अवार्ड: डॉ. ममता पवार
श्रेष्ठ अंचल पत्रकारिता सम्मान: मुकेश गुप्ता
श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान: अनिल राज सिंह सिकरवार
श्रेष्ठ चिकित्सा सेवा सम्मान: डॉ. आकाश प्रताप सिंह
योग विशेषज्ञ सम्मान: डॉ. हेमंत तिवारी
उत्कृष्ट नेतृत्व अवार्ड: आनंद कोठारी
धर्म रक्षक सम्मान: अरुण राठौर
श्रेष्ठ पार्षद सम्मान: दीपक धौसरिया
श्रेष्ठ चिकित्सा सम्मान: डॉ. ऋतु सिंह
विशेष सम्मान: खिवनी अभ्यारण्य टीम, देवास
विशेष उल्लेख: देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता चेतन राठौड़ को एक्सक्लूसिव न्यूज़ कंटेंट सम्मान से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ