देवास में PNG विस्तार तेज

तीन माह में कनेक्शन लेने की सलाह

देवास(चेतन राठौड़)।शहर में अब रसोई गैस की व्यवस्था धीरे-धीरे नए दौर में प्रवेश कर रही है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (PNG) के विस्तार के साथ शहर के उन इलाकों में बदलाव शुरू हो गया है, जहां यह सुविधा पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रावधानों के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को 3 माह के भीतर पीएनजी कनेक्शन लेने की सलाह दी गई है।

जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश कुमार अहिरवार के अनुसार, निर्धारित समयसीमा के बाद संबंधित क्षेत्रों में एलपीजी आपूर्ति बंद करने का प्रावधान है। हालांकि राहत यह है कि पीएनजी गैस एलपीजी (₹64.30/kg) से सस्ती (₹55.68/kg) है और पाइपलाइन के माध्यम से घर तक निरंतर आपूर्ति से सुविधा भी बढ़ेगी।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते पीएनजी कनेक्शन लेकर इस बदलाव को सहज रूप से अपनाएं और भविष्य की किसी भी असुविधा से बचें।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें