कांग्रेस संगठन में वकीलों की एंट्री, अभिभाषक संघ के सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत

देवास। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम का अभिभाषक साथियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस संगठन में नियुक्त हुए अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में संगठन महासचिव के रूप में जाहिद पठान (शहर) एवं जितेंद्र सिंह गौड़ (ग्रामीण), कोषाध्यक्ष मनोज हेतावल, सचिव सुश्री कविता वर्मा सोनी, शहर प्रवक्ता मनोज सांगते तथा ग्रामीण प्रवक्ता कुलदीप नागर शामिल रहे। सभी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभिभाषक संघ के सदस्य मिर्जा हकीम बेग को हज यात्रा पर जाने के अवसर पर विशेष सम्मान दिया गया।

अभिभाषक संघ की ओर से उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह तोमर एवं लाइब्रेरी सचिव श्वेतांक राजशुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।

अधिवक्ता मनोज हेतावल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब गम्मू खान, दिलीप ईनाणी, जनाब ए आर शेख, वकार अहमद नकवी, सुधीर नागर, अर्जुन सिंह राठौड़, रविंद्र दुबे, अवधेश श्रीवास्तव, भगवान सिंह राजपूत, चंद्रपाल सिंह राठौड़, ज्ञान सिंह दरबार, निलेश वर्मा, मुकेश शर्मा, राजेश जायसवाल, इम्तियाज शेख सिद्दीकी, इंदरमल रलोती, इरफान कुरैशी, शशिकांत मिश्रा, सिकंदर खान,सुफिया खान, आशा वर्मा, साजिदा शेख, रानी जैन, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, ममता अहिरवार, प्राची सांगते, गुलजार खान, विजय राठौड़, मकबूल अहमद सिद्दीकी, मयंक ईनाणी, रवि देवड़ा, दिनेश पालीवाल, जीवन कराड़ा, मनोज वर्मा, राहुल पुष्पद, सुनेर मालवीय, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में वकील सदस्य उपस्थित रहे।

संचालन पंकज जोशी ने किया, आभार राजेश गुप्ता ने माना। उक्त जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण शर्मा ने दी।









टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें