देवास में मेगा स्वास्थ्य शिविर, मन की बात का प्रसारण भी
देवास। भारतीय जनता पार्टी सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा 26 अप्रैल रविवार को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले इसी स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। सद्गुरु शीलनाथ मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान व राजवर्धन सिंह सिकरवार ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में 26 अप्रैल की सुबह 10 बजे से नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में अमलतास अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पैथालॉजी व अन्य जांचें भी की जाएगी, जिसमें 50 फीसदी तक की रियायत रहेगी। शिविर में स्त्री रोग, हृदय रोग, त्वचा, एमडी मेडिसीन, सर्जन, स्कीन, ईएनटी आदि अपनी सेवाएं देंगे। उक्त शिविर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सीधा प्रसारण होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, अनिल राज सिंह सिकरवार आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


टिप्पणियाँ