मध्यप्रदेश से एकमात्र चयनित स्कूल सेन थॉम की पानी बचाने वाली पाठशाला



मध्यप्रदेश से एकमात्र चयनित स्कूल सेन थॉम की पानी बचाने वाली पाठशाला

भोपाल रोड, देवास स्थित सेन थॉम एकेडमी को 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के "सर्वश्रेष्ठ स्कूल" श्रेणी में मध्य प्रदेश से एकमात्र चयनित स्कूल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। देश भर के हज़ारों स्कूलों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया था, लेकिन जल संरक्षण के प्रति सेन थॉम एकेडमी की असाधारण प्रतिबद्धता ने इसे इस मुकाम पर पहुंचाया।

पुरस्कार चयन की अंतिम प्रक्रिया के तहत ग्राउंड ट्रूथ सत्यापन स्कूल परिसर में किया गया। इस हेतु श्री महेन्द्र मगार्डे, सहायक निदेशक, केंद्रीय जल आयोग, एवं सुश्री ट्विंकल चड्ढा, वैज्ञानिक-बी, केंद्रीय भूजल बोर्ड, ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के जल संरक्षण उपायों का भौतिक निरीक्षण किया तथा स्टाफ और विद्यार्थियों से संवाद किया।

विद्यालय में अनेक जल संरक्षण तकनीकों को सफलतापूर्वक लागू किया गया है, जैसे: छत के वर्षा जल का संचयन (25 लाख लीटर), सनकेन पॉन्ड और रिचार्ज शाफ्ट के माध्यम से वर्षा जल संचयन (2 करोड़ लीटर), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, आर ओ अस्वीकृत जल का पुनः उपयोग, ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई की आधुनिक विधियां, जल अपव्यय को न्यूनतम करने के लिए कम प्रवाह वाले नल। विद्यालय के स्विमिंग पूल में पुनर्चक्रित जल का उपयोग किया जाता है, जो संसाधनों के सतत उपयोग का सशक्त उदाहरण है।



संरचनात्मक उपायों के साथ-साथ, सेन थॉम एकेडमी जल संरक्षण के प्रति छात्रों, शिक्षकों और पालक समुदाय में व्यापक जागरूकता भी फैला रहा है। कार्यशालाओं, नुक्कड़ नाटकों, नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियों और विद्यालय की पत्रिका के विशेषांक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश निरंतर एवं रचनात्मक ढंग से प्रसारित किया जा रहा है।

विद्यालय के इन प्रेरणादायक प्रयासों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा है अनेक शिक्षकों और अभिभावकों ने इन पहलों से प्रेरित होकर अपने घरों में छत के वर्षा जल संचयन हेतु सिस्टम स्थापित किए हैं।

सेन थॉम एकेडमी ने इससे पहले भी फरवरी माह में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त "ग्रीन स्कूल अवॉर्ड" प्राप्त कर पर्यावरणीय सरोकारों और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितीश, उप-प्राचार्य पुनीत उपाध्याय, पर्यावरणविद् डॉ. सुनील चतुर्वेदी, अमृत संचय अभियान की सुश्री समीरा नईम, वरिष्ठ नागरिक गंगा सिंह सोलंकी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें