अधिवक्ता परिषद मालवा प्रान्त की बैठक सम्पन्न, यादव जिलाध्यक्ष व चौधरी महामंत्री बनाये गये



अधिवक्ता परिषद मालवा प्रान्त की बैठक सम्पन्न, यादव जिलाध्यक्ष व चौधरी महामंत्री बनाये गये

- समाज में बढ़ते नशे एवं सायबर अपराध के सम्बंध में चिन्ता व्यक्त कर चर्चा की 

देवास। अधिवक्ता परिषद मालवा प्रान्त की प्रान्त बैठक 08.06.2025 को होटल लगन पैलेस, देवास में आयोजित की गयी। बैठक को प्रान्तीय अध्यक्ष उमेश यादव, राष्ट्रीय मंत्री विक्रम दुबे द्वारा सम्बोधित किया गया। श्री यादव ने समाज में बढ़ते नशे एवं सायबर अपराध के सम्बंध में चिन्ता व्यक्त की व इस सम्बंध में अधिवक्ता परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वह उक्त समस्याओं के सम्बंध में आमजन को जागरूक करे। बैठक में अधिवक्ता परिषद की आगामी कार्ययोजना रखी गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण प्रसाद पाण्डे, डी.एस. गुप्ता, राजेन्द्र बापट, शीलनाथ आरस, प्रकाश शर्मा एवं प्रशांत शर्मा का सम्मान किया गया। बैठक में अधिवक्ता परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी, जिसमें जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सेंधव, रजनीश द्विवेदी, विजय दुबे, जिला महामंत्री मुकेश चौधरी व मंत्री विनोद चौधरी, सुश्री श्रेया चौबे, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव व मनोज सोलंकी, महिला प्रमुख जयंती पुराणिक, युवा प्रभारी यशवर्धन वर्मा, स्टडी सर्कल प्रभारी राजेश कुमार वर्मा एवं न्याय केन्द्र प्रभारी दिनेश कारपेन्टर को नियुक्त किया गया। संचालन प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द तिवारी ने किया व आभार प्रान्त मंत्री वाल्मिकी सकरगाय ने माना। इस अवसर पर मालवा प्रान्त के विभिन्न जिलों के पदाधिकारीगण व प्रान्त उपाध्यक्ष विमला फाए उपस्थित रही। नवीन कार्यकारिणी को दिनेश नेरनिया, सुरेन्द्र टूटेजा, राम श्रीवास्तव, आसवन सिंह जसोना, विशाल तिवारी, श्री गौरव तिवारी, आशुतोष गौड, सुश्री पूजा अहिरवार, अलका जैन, दीपेन्द्र तोमर ने पुष्पमाला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें