भाजपा की एकतरफा प्रेसवार्ता:ना सवाल, ना जवाब, सिर्फ प्रचार



सवालों से कन्नी काट गए जिला अध्यक्ष

देवास(चेतन राठौड़)। 11 साल बेमिसाल का जश्न मना रही भाजपा ने शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी सरकार की उपलब्धियों के ढोल पीटा ,लेकिन जब बात जिले की जमीनी हकीकत पर आई तो भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव पूरी तरह हड़बड़ा गए। मीडियाकर्मी ने जब सवाल पूछा तो वे इतने असहज हुए कि जवाब देने के बजाय विषय बदलते नजर आए।भाजपा कार्यालय में बुलाई गई इस प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष ने पहले से तैयार प्रेस नोट को जस का तस पढ़ दिया और योजनाओं का गुणगान कर तालियां बटोरने की कोशिश की। 

लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने जिले की ज्वलंत समस्याओं महंगाई,बेरोजगारी, रेत माफिया, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसी अनगिनत समस्याओं पर सवाल पूछना शुरू किए, सेंधव साफ बचते नजर आए।उन्होंने दो टूक कह दिया यह विषय अभी चर्चा का नहीं है। सवाल ये उठता है कि जब आम जनता की समस्याएं विषय नहीं हैं, तो फिर प्रेसवार्ता क्यों? क्या अब भाजपा केवल अपनी पीठ थपथपाने और स्क्रिप्टेड प्रचार के लिए ही मीडिया का उपयोग करेगी?यह पहली बार नहीं है जब भाजपा जिला अध्यक्ष ने सवालों से बचने की कोशिश की है। जनता की नब्ज टटोलने की बजाय 11 साल बेमिसाल के खोखले दावे गिनाने में ही पार्टी जुटी है।दरअसल भाजपा की ये प्रेसवार्ता नहीं, प्रायोजित प्रचार सभा बनकर रह गई। जहां मीडिया को सवाल पूछना अनुचित है।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें