कलाम की याद या फोटो का जुगाड़?
देवास।पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस आईटी सेल के गौरव जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यक्रम नहीं कर पाई, तो पिछले साल की तस्वीर लगाकर हाजिरी लगा दी। तंज कसते हुए उन्होंने कहा, कुछ नेताओं के लिए हर साल नई श्रद्धांजलि नहीं, पुरानी फोटो ही काफी है! फिलहाल आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जबकि संबंधित पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टिप्पणियाँ