भारत तिब्बत समन्वय संघ की जिला बैठक, जन जन तक पहुंचाया जाएगा कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प

बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा

देवास। सरस्वती शिशु मंदिर हाटपिपलिया में दिनांक 2 जनवरी 2022 को भारत तिब्बत समन्वय संघ की बैठक आयोजित की गयी।चीन की विस्तारवादी सोच एवं नीतियाँ भारतवर्ष के लिए बड़ा खतरा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात पंचशील के सिद्धांतो एवं हमारे तत्कालीन नेतृत्व की उदासीनता के चलते तिब्बत पर चीन ने कब्जा कर लिया, आज तिब्बत वासी चीन से मुक्ति के लिये छटपटा रहे है। हमे कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिये परमिट लेना पड़ता है। भारत तिब्बत समन्वय संघ कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प जन जन तक पंहुचाएगा। उक्त विचार संघ के प्रांतीय महामंत्री शिवेन्द्र तिवारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक मनोहर विश्वकर्मा ने संगठन की संरचना एवं कार्य पद्धति पर मार्गदर्शन प्रदान किया। भारत तिब्बत संघ के प्रांतिय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय युवा शाखा अध्यक्ष आशुतोष मीणा ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुए चीन की विस्तार वादी नीतियों को सिर्फ भारत ही नहीं अपितु पुरी दुनिया के लिये खतरा बताया। अतिथियों का परिचय प्रांतिय कोषाध्यक्ष निर्माण सोलंकी एवं स्वागत जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर ने किया। बैठक का संचालन प्रांतिय मंत्री मनोज जोशी ने किया। 

जिला कार्यकारणी की घोषणा

बैठक में संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी। कार्यकारिणी में जिला महामंत्री जगदीश सेन, जिला कोषाध्यक्ष विनोद जैन, युवा शाखा प्रमुख पवन विजयवर्गीय, जिलामंत्री भूपेन्द्र ठाकुर देवास, ओमप्रकाश शर्मा सतवास, मुकेश गुप्ता बागली, संतोष गोठी डेहरिया साहु, ओमप्रकाश जायसवाल भौंरासा, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल खातेगांव, रामभरोसे जिनोदिया कन्नौद, सुनील योगी बागली, यशवंत नेहरू पीपलरावां, राजेन्द्र पटेल टोंकखुर्द को मनोनीत किया गया। आईटी विभाग से जिला प्रमुख जयदेव वर्मा देवास बनाए गए।उक्त जानकारी  जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल द्वारा दी गयी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें