जिला न्यायालय देवास में रोको-टोको अभियान चलाया

 


कोरोन से बचाव हेतु न्यायालय परिसर में कर्मचारियों की कोरोना जांच हेतु लिए सेंपल 

देवास। शुक्रवार 21 जनवरी 2022 को जिला न्यायालय परिसर देवास में पुनः रोको-टोको अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास  प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में कोविड महामारी से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जिला न्यायालय देवास में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। 

टीकाकरण, मास्क लगाने, सेनिटाइजर का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  निहारिका सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण को रोको-टोको अभियान चलाकर टीकाकरण, मास्क लगाने, सेनिटाइजर का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया एवं  न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों से कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करवाया गया। 

कर्मचारियों की कोरोना जांच हेतु 160 सेंपल लिये गये

जिला न्यायालय के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को कोरोना से बचाव हेतु न्यायालय परिसर में जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा कर्मचारियों की कोरोना जांच हेतु 160 सेंपल लिये गये। साथ ही समस्त कर्मचारियों को कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथों को बार बार सेनेटाईज करने एवं सर्दी जुखाम होने पर तुरंत कोरोना की जांच कराने हेतु निर्देशित किया गया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें