भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा,घर-घर जाकर दिया आमंत्रण

देवास। सामाजिक समरसता का भाव लेकर नगर में निकाली जाने वाली राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी शौर्य यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस हेतु सर्व ब्राह्मण समाज देवास की आवश्यक बैठक समाज अध्यक्ष  संजय शुक्ला की अध्यक्षता में नित्या परिसर पर आयोजित की गई। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता आदित्य दुबे ने बताया कि विगत एक माह से युवाओ ओर वरिष्ठजनो का समूह द्वारा शौर्य यात्रा हेतु घर-घर जाकर एवम जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी व सभी वरिष्ठजनो आमंत्रण दे रहे है। बैठक में तैयारियों से संबंधित विषय पर सभी के द्वारा चर्चा के उपरांत निर्णय लिए गए। यात्रा के सफल संचालन हेतु सर्वसम्मति से दीपेश कानूनगो व आदित्य दुबे को संपूर्ण यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया। 8 मई रविवार को शाम 5.30 बजे  सभी विप्रजन सयाजी द्वार पर एकत्रित होंगे। यहां से भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती के साथ यात्रा प्रारंभ की जाएगी । यात्रा 6 बजे प्रारंभ होकर एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा,सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा होते हुए जवाहर चौक पहुंचेगी,यही यात्रा का समापन होगा। यात्रा में क्रमश: सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए डीजे, घोड़े, बग्गी एवं भजन गायिका संस्कृति पगारे व भजन गायक अभिषेक व्यास के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके पश्चात भगवान परशुराम जी रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथ के साथ साथ अतिथिगण एवं समाज के पदाधिकारी होंगे। बैठक में समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।






टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें