अवैध रूप से संचालित चिकन,मटन की दुकानों को किया सील


देवास। शासन निर्देशानुसार अवैध रूप से चिकन, मटन, मछली का विक्रय करने वाले व्यवसाईयों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देशो के पालन मे नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। ऐसे व्यवसायक जो बिना लायसेंस के अवैध रूप से चिकन, मटन, मछली का विक्रय रहवासी क्षेत्र एवं धार्मिक स्थानो के आस पास कर रहे है। उनके विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने दिये। शासन द्वारा किसी भी धार्मिक स्थानो के आस पास व्यवसाय नही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। उल्लेखनिय है सुतार बाखल स्थित जैन श्वेताम्बर एवं भैरू महाराज मंदिर के पास अवैध रूप से चिकन, मटन विक्रय किया जा रहा है। जैन समाज के पर्व को देखते हुए महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदन अनुसार महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम की टीम को निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश गये थे। जिसके तारतम्य मे निगम की टीम द्वारा अवैध रूप से चिकन, मटन का व्यसायक करने वाले व्यवसायको की दुकानों पर कार्यवाही की गई। आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से व्यवसाय करने वाले व्यवसायकों को किसी भी प्रकार का कोई नोटीस, सूचना पत्र की आवश्यकता नही होती है। जो व्यवसाय कर रहा है वह अवैध रूप से कर रहा है उसे रोकने का अधिकार नगर निगम के पास रहता है। इस प्रकार की कार्यवाही सतत रूप से की जावेगी।  जिला प्रशासन से तहसीदार सपना शर्मा के साथ निगम खाद्य अधिकारी हरेन्द्रसिह ठाकुर एवं निगम की टीम के द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से संचालित चिकन, मटन की दुकानों को सील भी किया गया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें