क्षिप्रा नदी में लगाई श्रद्धा व आस्था की डुबकी
कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने किया दीपदान
देवास-कोरोना गाइडलाइन सहित प्रतिबंधों के चलते दो वर्षों से घाटों पर पर्व स्नान के लिए प्रतिबंध लगा हुआ था। पिछले दिनों मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन अंतर्गत लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए गए। जिसके फलस्वरूप कार्तिक पूर्णिमा पर्व स्नान पर लोगों ने क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर पर्व स्नान किया। श्रद्धालुओ द्वारा देवास स्थित क्षिप्रा नदी के घाट पर पहुंचकर नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाई। महिलाओं ने नदी में दीपदान कर पुण्य लाभ कमाया।
टिप्पणियाँ