समाचार पत्रों के पाठक जमीन पर बैठने को मजबूर

आधुनिक जमाने मे भी वाचनालय में पुरानी व्यवस्था

लावारिस हालत में बर्तन बैंक

देवास- वर्तमान समय में हर क्षेत्र का विकास हुआ। जीवन उपयोगी कई वस्तुएं आप घर बैठे प्राप्त कर सकते है और भी कई कार्य आप मोबाइल से पूर्ण कर लेते है। लेकिन देवास शहर में शुक्रवारिया हाट के टॉवर स्थित वाचनालय में व्यस्थाओ में सुधार नही हो रहा है कोविड-19 के पहले तो कुछ व्यवस्थाएं बेहतर भी थी। लेकिन वर्तमान में तो समाचार पत्र पढ़ने आये लोगो को जमीन पर बैठकर समाचार पत्र पढ़ना पढ़ रहा है। परिसर में पहले एक गैलेरी बनी थी जिसमें लगे पटीयों पर समाचार पत्र रख कर पढ़ा जाता था लेकिन वर्तमान में उन्हें परिसर/गलियारे से निकलवा कर अलग रख दिया गया है और इसी गलियारे में बर्तनों से भरी अलमारियां रख दी गई है जिससे हालात और भी खराब हो गयी है। यहाँ समाचार पत्र पढ़ने आने वाले पाठकों में बड़ी संख्या वरिष्ठ नागरिकों की है। जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में इस वाचनालय का संचालन कर रहे नगर निगम के जिम्मेदारो को अब ध्यान देने की जरूरत है। व्यवस्थाओं में सुधार लाते हुए काफी सालों से चल रही इस सार्वजनिक वाचनालय को सहेजते हुए सुधार किये जाने की आवश्यता है और इसे आधुनिक रूप देने की भी जरूरत है।

लावारिस हालत में बर्तन बैंक

परिसर में ही अन्य स्थान से लाकर जो बर्तन बैंक स्थापित किया गया है उस बर्तन बैंक की जिम्मेदारी के लिए यहाँ कोई उपस्थित नहीं रहता है। ये बर्तन बैंक लावारिस स्थिति में होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें