जिले में अब तक 17 लाख 53 हजार 562 वैक्‍सीन के डोज लगाये

वैक्सीनेशन महाअभियान में बुधवार को 29 हजार 121 व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन लगाई


देवास ।कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में वैक्‍सीनेशन महा-अभियान चलाया गया। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चलाये गए वैक्सीनेशन महाअभियान में बुधवार को 29  हजार 121 लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। जिसमें देवास अर्बन में 4345,  सोनकच्‍छ में  3502, बागली में 6838, बरोठा में 4338,  टोंकखुर्द में 2719,  खातेगांव में  3405 तथा कन्‍नौद में  3974 डोज लगाये गये है। जिले में अब तक 17 लाख 53 हजार 562 वैक्‍सीन की डोज लगाई गई है। जिले में अब तक 7 लाख 33 हजार 330 व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन का दूसरा और 10 लाख 20 हजार 232 व्‍यक्तियों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया है।

देवास जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान में लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह देखने को मिला। वैक्सीन लगवाने वाले नागरिकों ने अन्‍य नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। वैक्‍सीनेशन महा-अभियान के तहत जिले में वैक्‍सीन से छूटे हुए नागरिकों को वैक्‍सीनेशन सेंटरों पर वैक्‍सीन लगाने के साथ ही वैक्‍सीनेशन टीम वैक्‍सीन लगाने के लिए घर-घर भी पहुंची। 

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें