मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,100 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह और निकाह सम्पन्न


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,100 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह और निकाह सम्पन्न

देवास। विधायक गायत्री राजे पवार के नेतृत्व मे एवं महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के मार्गदर्शन मे नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजनान्तर्गत रविवार 2 फरवरी को स्थानीय अनाज मंडी परिसर मे 100 निर्धन परिवारो की कन्याओं का जिसमे 90 कन्याओं का सामुहिक विवाह एवं 10 जोडो का सामुहिक निकाह सम्पन्न् हुआ। अनाज मंडी परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे विधायक गायत्री राजे पवार ने विवाह संस्कार मे शामिल हुये वर वधु को शुभ आर्शिवाद देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे गरीब निर्धन परिवार की कन्याओं का सामुहिक विवाह कराकर हम कृतज्ञ है। विधायक ने कहा कि एक बेटी का कन्यादान करने का पुण्य अनंत होता है। आज हमारी सरकार बेटियों के हित मे ओर माता पिता की अर्थिक स्थिती की चिंता करते हुये सामुहिक विवाह का कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है। 

कन्याओं के परिवार आज के दौर मे सामुहिक विवाह मे बढ चढ कर हिस्सा ले रहे है ओर सामुहिक विवाह के आयोजन को सफल बना रहे है। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कन्याओं के विवाह पर उन्हे हार्दिक शुभकामनायें देते हुये बधाई दी। सभापति रवि जैन ने नव विवाहित जोडो के सुखमय जीवन की कामना करते हुये उन्हें बधाई दी। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे सामुहिक विवाह एवं निकाह योजनाओं का लाभ कन्याओं को पहुंचा रहे है। विधायक एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रत्येक कन्या को राशि रूपये 49 हजार के चेक का वितरण किया गया। 90 कन्याओं का सामुहिक विवाह गायत्री परिवार देवास के द्वारा विधि विधान एवं धार्मिक संस्कारों से कराया गया। 10 कन्याओं के सामुहिक निकाह सिनियर शहर काजी जनाब नोमान एहमद अशरफी के द्वारा सम्पन्न कराये गये। निगम द्वारा वर वधु के परिवारजनों के भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिरोलिया, शुभम चौहान, पार्षद राजा अकोदिया, राहूल दायमा, महेश फलेरी, भूपेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा, गोपाल खत्री, पूर्व पार्षद सीमा मिलिंद सोलंकी, भाजपा नेता पुष्पलता सोनगरा, राकेश ठक्कर, जितेन्द्र जायसवाल, निगम कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, उपयंत्री दिलीप मालीवय, समग्र विस्तार अधिकारी राघवेन्द्र सेन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड, मुन्ना कुरैशी, उमेश चतुर्वेदी व निगम कर्मचारियों सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया।  निगम की ओर से सामुहिक विवाह व निकाह सम्पन्न कराने हेतु अनाज मंडी परिसर उपलब्ध कराने पर उनका आभार माना।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें