दिल्ली का दिल जीता भाजपा ने, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर - रायसिंह सेंधव
दिल्ली का दिल जीता भाजपा ने, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर - रायसिंह सेंधव
देवास। देश के 16 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की जनता का दिल जीत लिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वे अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं हैं। भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में देवास जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई।
इसके पश्चात प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मन की बात, परीक्षा पर चर्चा, समर्पण नीति एवं अटल जी की जन्म जयंती से संबंधित कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से देवास विधायक गायत्री राजे पवार, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरों सिंह अटारिया, नगर निगम सभापति रवि जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महेश दुबे, सुरेश आर्य, दुर्गेश अग्रवाल, पप्पू गोरा, सुभाष शर्मा, पोपेंद्र सिंह बग्गा, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, ओम जोशी, फूल सिंह चावड़ा, महेश पाटीदार एवं वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
टिप्पणियाँ