भगवती सराय में सत्संग हाल और आडिटोरियम निर्माण के लिए 13 दुकानों को किया ध्वस्त




भगवती सराय में सत्संग हाल और आडिटोरियम निर्माण के लिए 13 दुकानों को किया ध्वस्त

देवास। नगर निगम द्वारा स्थानिय भगवती द्वार सराय को पुर्नघत्वीकरण योजनान्तर्गत नवीन स्वरूप प्रदान किया जाना है। जिसमे सत्संग हाल एवं आडिटोरियम का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम द्वारा पूर्व मे 13 पक्की दुकानो का निर्माण कर अस्थाई रूप से किराये पर दी गई थी। जिनको दुकाने दी गई तथा अनुबंध किया गया कि जब भी नगर निगम को उक्त स्थान की जरूरत होगी तो स्थान रिक्त कराया जावेगा। नगर निगम द्वारा जिन दुकानदारों को दुकाने किराये पर दी गई थी उन्हें विधिवत नोटीस जारी कर दुकाने रिक्त करने की सूचना दी गई थी। नगर निगम द्वारा भगवती सराय मे नवीन निर्माण हेतु उक्त 13 दुकानो को गुरूवार 13 फरवरी को तोडा जाकर जगह को रिक्त कराया गया ताकि जो भी नवीन निर्माण हो वे निर्बाध गति से हो सके। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि शहर विकास मे कोई पक्का निर्माण हो जो शहर के समुचित विकास मे बाधक होगा उसे हटाया जावेगा।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें