देवास पहुँचे कमलनाथ ने सीएम,पीएम पर साधा निशाना

 

नाथ ने घर चलो घर-घर चलो अभियान का किया शुभारंभ

देवास। मैं क्षमा प्रार्थी हूं कि मुझे आने में विलंब हुआ दिल्ली में मौसम खराब था इसलिए मुझे देर हुई घर चलो घर घर चलो कार्यक्रम पर आज बहुत सारे लोगों ने कांग्रेस के घर में प्रवेश किया है। हजारों की संख्या में कांग्रेस के घर में प्रवेश किया है। कांग्रेस का घर हमारे महात्मा गांधी का घर है, कांग्रेस का घर हमारे अंबेडकर जी का घर है, कांग्रेस का घर नेरुजी का घर है, हमारी कांग्रेस का घर हमारी संस्कृति का घर है, हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है  आज हमारे घर में नर्मदा सेना का प्रवेश हुवा है में उनका स्वागत करता हूं। उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास में कांग्रेस के घर चलो घर-घर चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही । इसी के साथ कहा कि आज राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं मोदी जी की जितनी दाढ़ी बड़ी होती है पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाते हैं। दाढ़ी थोड़ी सी कट गई तो पेट्रोल डीजल का दाम थोड़ा सा गिर जाता है। कमलनाथ का साथ मत देना कांग्रेस का साथ मत देना लेकिन सच्चाई का साथ देना आपने अगर सच्चाई का साथ दिया तो देवास में इतिहास बनेगा।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि मैं सौदागर नहीं,नहीं तो मैं भी सीएम हाउस पर बैठकर सौदा कर सकता था।देवास आगमन के साथ सबसे पहले नाथ ने टेकरी पर माता दर्शन कर पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की।कमलनाथ का देवास आगमन कई विषयों पर चर्चा को हवा भी दे गया है। इसी के साथ कांग्रेस ने  आगामी चुनाव अभियान की शुरुवात कर दी है। इस अवसर पर देवास सहित जिले व प्रदेश के कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

देखे वीडियो..


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें