शहर में शुरू हुआ कांग्रेस का घर चलो घर-घर अभियान



चैतन्य टाइम्स इम्पैक्ट

वार्ड क्रमाक-38 में पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ          

कमलनाथ सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया

जनप्रतिनिधियों का मास्क से परहेज

देवास। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा देवास जिले से कांग्रेस के घर चलो,घर घर चलो अभियान की शुरुआत बड़े ही जोर शोर से हुई थी। लेकिन अगले ही दिन यह अभियान मिस्टर इंडिया बन गया जो किसी को दिखाई नहीं दिया। चैतन्य टाइम्स के अंक (1 से 7 फरवरी 2022) में खबर के प्रकाशन के बाद आज गुरुवार को वार्ड क्रमाक-38 में पूर्व मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अभियान का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम पुराना बस स्टैंड स्थित भगवान मनकामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद अभियान को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्मा ने वार्ड के विभिन्न घरों एवं दुकानों पर पहुंचकर लोगों से चर्चा की व कहा कि हम भाजपा की जन विरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करने निकले हैं। आज प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कालाबाजारी सहित कई अनैतिक काम फल-फूल रहे हैं। जबकि आम नागरिक परेशान है इसी के साथ श्री वर्मा ने पेंपलेट भी लोगों को दिया, जिसमें कमलनाथ सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया था। इसके साथ ही पार्टी से जुड़ने की बात को रखते हुए स्टिकर भी चिपकाए। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे। कांग्रेस का यह अभियान शहर के सभी 45 वार्ड में चलाया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों का मास्क से परहेज

अभियान के संबंध में कांग्रेस द्वारा खबर के साथ फोटो भी जारी किए गए। जारी किए गए एक फोटो में रैली को दिखाया गया, जिसमें एक भी नेता मास्क पहने नजर न हीं आ रहा है। वहीं एक फोटो में बुजुर्ग व्यक्ति से चर्चा करते हुए कांग्रेसी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें भी एक भी नेता ने मास्क नहीं पहना है। विडंबना यह है कि एक आम नागरिक कोरोना नियमों का पालन कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नेता बिना मास्क में अभियान चला रहे हैं। ऐसे में लगातार की जा रही मास्क पहनने की अपील पर एक प्रश्न चिन्ह लगता साफ देखा जा सकता है। वहीं प्रश्न यह भी उठाए जा रहे हैं कि क्या मास्क के नियम आम जनता के लिए ही हैं। इससे नेता नगरी को कोई लेना देना नहीं है।







टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें