भाजपा संगठन में तीन उपाध्यक्ष व दो मंत्री की प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां
भोपाल-दिनांक 22 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री/प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जिसमे तीन प्रदेश उपाध्यक्ष और दो प्रदेश मंत्री की नियुक्ति की है यह सभी नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने की है ।
नागर सिंह चौहान पूर्व विधायक अलीराजपुर,श्याम महाजन बड़वानी,बृजराल सिंह चौहान पूर्व विधायक श्योपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं केशव भदोरिया भिंड, क्षितिज भट्ट शाजापुर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है वही गजेंद्र सिंह पटेल (सांसद) को राष्ट्रीय महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा बनाए जाने के कारण प्रदेश उपाध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है।
टिप्पणियाँ