वेक्सिनेशन महाअभियान 17 सितम्बर को





 45 वार्डो मे वेक्सिनेशन महाअभियान चलाया जावेगा

देवास- प्रदेश भर मे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये वेक्सिनेशन का महाअभियान 17 सितम्बर (शुक्रवार) को चलाया जावेगा। इसी अन्तर्गत देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र के सम्पूर्ण 45 वार्डो मे वेक्सिनेशन महाअभियान 17 सितम्बर  को चलाया जावेगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि वेक्सिनेशन का यह अभियान वृहद स्तर पर किये जाने के लिये पूर्व निर्धारित वेक्सिनेशन सेन्टरो के साथ अतिरिक्त सेन्टर भी खोले जा रहे है। जिससे नगारिको को टीका लगवाने के लिये सुविधा उपलब्ध होगी। जिन नागरिको ने कोवेक्सिन तथा कोविशिल्ड वेक्सिन का दूसरा डोज नही लगवाया है वे अपने नजदीकी या जहॉ प्रथम डोज वेक्सिन सेन्टर पर लगवाया है वे वहॉ जाकर अपना दूसरा डोज वेक्सिन का अवश्य लगवाये। प्रथम डोज के पश्चात दूसरा डोज शरीर की ऐंटीबाडी को बनाने के लिये जरूरी है। आयुक्त ने सभी नागरिको से अपील की है कि वे कोविड संक्रमण से बचाव एवं शरीर की ऐंटीबॉडी को बनाने के लिये दूसरे डोज का टीका अवश्य लगवायें। सभी निर्धारित स्थानो पर समय प्रात: 7 बजे से टीकाकरण कार्य प्रारंभ कर दिया जावेगा।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें