जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 6 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर मृत व्‍यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि


घायल दीपा और सावित्री को  इंदौर रेफर किया

देवास - देवास जिले में सोमवार  को आकाशीय बिजली गिरने से  टोंकखुर्द निवासी रानी पिता मेहरबान, खातेगांव तहसील के ग्राम खल निवासी रेशमा बाई पति रूपसिंह,  तहसील कन्नौद के ग्राम डेहरिया निवासी रामस्वरूप पिता सीता राम, माया पिता रामस्वरूप, ग्राम गगनखेड़ा निवासी टीना पिता रामदीन तथा तहसील सतवास के ग्राम बामनीबुजुर्ग निवासी रेखा पति हरि ओम की मृत्यु होने पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने तत्काल मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग (राहत शाखा) राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जनहानि  पर परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। तहसील सतवास ग्राम बामिनीबुजुर्ग निवासी दीपा पिता मोतीलाल, सावित्री पति रमेश को घायल होने पर इंदौर रेफर किया गया है। पशु हानि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें