श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर नागदा में प्रतिदिन विशेष अभिषेक, पूजन, श्रृंगार व सहस्र मोदक से हो रहा हवन





बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने पहुंच रहे है

देवास। गणेश चतुर्थी के दिन से दस दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना के बाद भी भक्तों की आस्था कम नही हुई है। पर्व मनाने का उत्साह चरम पर है। विकेश मोदी ने बताया कि नागदा स्थित अति प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान श्री सिद्धि विनायक का प्रतिदिन मंदिर पुजारी मनीष दुबे द्वारा विशेष अभिषेक, पूजन व श्रृंगार कर सहस्र मोदक से हवन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने पहुंच रहे है। मंदिर पुजारी ने बताया कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए इस वर्ष भी मंदिर में कई आयोजन होंंगे। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे महाआरती हो रही है। अनंत चतुर्दशी पर गणेश उत्सव की पूर्णाहुति होगी और उसी दिन प्रात: 9 बजे गुलाल महोत्सव के आयोजन के साथ श्री सिद्धी विनायक को 21,000 लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। मंदिर पुजारी ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मास्क पहनकर दर्शन लाभ लेने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें