मिच्छामि दुक्कडम कहकर की क्षमा याचना



वार्षिक बोलियां एवं रथ यात्रा का आयोजन 12 सितम्बर को

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 11 सितम्बर को 8 दिवसीय पर्यूषण महापर्व की सानंद पूर्णाहूति हुई। जैन समाज के समाजजनों ने एक दूसरे से मिच्छामि दुक्कडम कहकर विगत वर्ष में मन वचन काया से हुई गलतियो के लिये क्षमा मांगी। प्रात 6 बजे मंदिर के वार्षिक द्वार उद्घाटन का भव्य आयोजन हुआ। जिसका लाभ सजनबाई अमोलकचंद जैन मामाजी परिवार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। मुम्बई से पधारे विधिकारक पं. गौरांग भाई एवं हित भाई का बहुमान भी किया गया। आगामी कार्यक्रम आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 12 सितम्बर रविवार को प्रात 8.45 बजे वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा पश्चात मंदिर व्यवस्था संबंधित वार्षिक बोलिया बोली जावेगी। साधर्मिक भक्ति का भी आयोजन होगा।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें