हरियाली की चादर ओढ़े माता टेकरी



नयनाभिराम दृश्य मन को प्रसन्न करते है, होता है नई ऊर्जा का संचार 

देवास। माँ चामुण्डा की नगरी के नाम से पूरे भारत में प्रसिद्ध माँ तुलजा भवानी, माँ चामुण्डा टेकरी (माता टेकरी) हरियाली की चादर ओढ़े अपने मनमोहक दृश्य से भक्तों व बाहर क्षेत्रों से आने दर्शनार्थियों को आकर्षित कर रही है। मौसम के अनुरूप माता टेकरी का यह दृश्य चारों और हरियाली ही हरियाली से घिरा सा दिख रहा है। हर वर्ष इस समय माता टेकरी की सुंदरता बढ़ जाती है। विगत कई वर्षों से चलता आ रहा पौधारोपण कार्यक्रम भी इस हरियाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समीप से गुजरने वाले हर व्यक्ति को यह हरियाली आकर्षित कर रही है। माता टेकरी पर परिक्रमा मार्ग की बनावट व मौसम की हरियाली एक नई ऊर्जा प्रदान करती है। शहर के कई लोग हैं, जो रोजाना माता टेकरी पर स्थित मंदिरों के दर्शन कर इस हरियाली के साथ अपनी दिन की शुरुआत करते आ रहे हैं। इस मौसम में परिक्रमा करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं विभिन्न प्रजातियों के फूल व सुगंधित पौधे यहाँ आने वाले भक्तों व दर्शनार्थियों के दिल को छू रहे है। यह हरियाली भी हमें एक सन्देश दे रही है कि प्रकृति का आनंद लेना है तो हमें भी इसका ध्यान रखना पड़ेगा। समय—समय पर पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर इसके भविष्य को सवारना होगा।





टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें