निगमायुक्त कसेरा के सामने अर्धनग्न हुए पार्षद पटेल,लगाई गुहार
देवास। नगर निगम देवास लगातार सुर्खियों में बनी रहती है।इस बार पार्षद अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर अर्धनग्न हो गए। शहर के वार्ड क्रमांक 42 में पार्षद डॉ श्याम पटेल ने अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।पार्षद पटेल निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के कक्ष में पहुँचे और अपनी शर्ट उतारकर अर्धनग्न अवस्था मे कक्ष में ही बैठ गए,पार्षद पटेल का आरोप है कि उनके क्षेत्र के दरोगा काफी समय से सफाई व्यवस्था पर ध्यान नही दे रहे है जिससे साफ सफाई में वार्ड पिछड़ता जा रहा है।काफी समझने के बाद भी दरोगा कार्य करने को राजी नही है जिससे क्षेत्र की जनता काफी परेशान है इसकी कई बार निगम में शिकायत को जा चुकी है जिसके बाद भी निगम ने आज तक कोई एक्शन नही लिया,जिसके कारण आज यह प्रदर्शन कर निगम के जिम्मेदारों को ध्यान आर्कषित करवाया है।
पार्षद दीपेश कानूनगो का कहना है कि यदि तीन दिन बाद तक कार्यवाही नही की गई तो सभी कांग्रेस पार्षद प्रदर्शन के लिए विवश रहेगे, जिसकी जिम्मेदारी निगम के कर्ता धर्ताओ की रहेगी,अब अति हो चुकी है।दूसरी और निगम आयुक्त इस प्रदर्शन से खासे नाराज दिखाई दिए और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विरोध का तरीका गलत है।
टिप्पणियाँ