मार्गों पर गोवंश का जमावड़ा दुर्घटनाओं को दे रहा आमंत्रण,नगर निगम को दुर्घटना होने का इंतजार
देवास(चेतन राठौड़)।यातायात की समस्या से परेशान शहर अब सड़को पर बैठी गौवंश से खासा परेशान है।यह गौवंश मुख्य मार्गो पर बैठी है जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ती जा रही है।सड़को पर घूम रहे रही गौवंश को नगर निगम का अमला हटाने में नाकाम साबित हो रहा है। यही कारण है कि शहर की सड़को पर गौवंश का झुंड नजर आने लगे हैं। नगर निगम का अमला इनको पकड़ने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने में लगा हुआ है।
अधिकारियों का दावा-
इधर अधिकारियों का दावा है कि आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए रोजाना अभियान चलाया जा रहा हैं, लेकिन हकीकत में ये कार्रवाई कहीं भी नजर नहीं आती है। सच्चाई यह है कि शहर की सडक़ों पर गाय,बैल २४ घंटे घूमते नजर आते हैं। शहर में प्रमुख चौक-चौराहों पर मवेशी डेरा डाले हुए नजर आ जाएंगे। सड़को पर बैठे मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
आवारा कुत्तों से भी शहरवासी परेशान-
शहर में पशु पालन एवं डेयरी विभाग का नाम सुनते ही आप चौक जायेगे,इस नाम का भी विभाग सक्रिय है यह जानकर आमजनता अब अचरज में है।विभाग आवारा मवेशियों को लेकर कितना जिम्मेदार है इसका अंदाजा आज विभाग द्वारा जारी खबर से लगाया जा सकता है विभाग ने एक खबर जारी कर चेतावनी दी है।
उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग देवास डॉ सी.एस. चौहान का कहना है कि देवास जिले में मुख्य मार्गों (राष्ट्रीय/राज्य मार्ग) पर गौवंश विचरण की रोकथाम एवं दुर्घटना से बचाव के लिए पेट्रोलिंग वाहन द्वारा ए.बी. रोड उज्जैन एवं भोपाल रोड़ के 40 से 50 किलोमीटर पर गौ पेट्रोलिंग की कार्यवाही सतत् रूप से की जा रही है।जबकि जानकारों का कहना है कि ऐसा कुछ भी नही है।बताया यह भी गया कि आकस्मिक आवश्यकता के लिए भौंरासा टोल प्लाजा तथा शंकरगढ़ टोल प्लाजा पर चलित पशु चिकित्सालय वाहन (हेल्पलाईन नम्बर-1962) भी तैनात किये गये है। चौहान ने अपील तक कर दी के अपने गौवंश को सड़कों पर खुला छोड़ने जप्त कर पशु स्वामी पर कार्यवाही की जाएगी। अब देखना ये ही विभाग कार्यवाही करता है या नही या खबर जारी कर अपने दायित्व का निर्वहन करता है।
टिप्पणियाँ