नगर सरकार के चुनावों में मतदाताओं ने किया मतदान

 


छुटपुट घटनाओं के बीच मतदान सम्पन्न हुआ

देवास में 69% मतदान, परिणाम 20 जुलाई को

देवास। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में देवास नगर पालिका निगम में छुटपुट घटनाओं के बीच मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहा। बारिश के चलते सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। लेकिन जैसे ही बारिश रुकी मतदाताओं का रुख मतदान केंद्रों की और रहा।


दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। जिले में दूसरे चरण में 71.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। नगरपालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता में से 1 लाख 65 हजार 376 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 87 हजार 195 पुरूष मतदाता, 78 हजार 180 महिला मतदाता और 1 अन्‍य मतदाता ने मतदान किया।

नगर परिषदों की स्थिति

नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में कुल 2 लाख 75 हजार 672 मतदाता में से 1 लाख 95 हजार 977 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 1 लाख 3 हजार 95 पुरूष मतदाता, 92 हजार 881 महिला मतदाता और 1 अन्‍य मतदाता ने मतदान किया।

ईवीएम ने रोका मतदान का जोश

मतदान की शुरुवात से मतदान समाप्ति तक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉम पर कई जगह ईवीएम बन्द व खराबी की सूचना मिलती रही। जिसे तुरन्त व्यवस्थित करवाकर मतदान कार्य प्रारंभ करवाया गया।

20 को परिणाम,रुझानों का दौर शुरू

दूसरे चरण के मतदान के परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। मतदान के बाद मतगणना तक रुझानो का दौर जारी रहेगा।

कई जगह विवाद,कई जगह शिकायत 

निकाय के चुनाव हो और विवाद ना हो ऐसा हो ही नही सकता है और ऐसा ही हुआ..45 वार्डो में से कई सवेंदनशील वार्डो की क्षेणी में आने वाले वार्ड में प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति बनी।कई वार्डो में प्रत्याशियों ने फर्जी मतदान की भी शिकायत की है।

चहरे पर दिखी खुशी,कोई मायूस दिखा

प्रत्याशियों की मतदान शुरुवात से लेकर मतदान समाप्ति तक बेचैनी व मायूसी के साथ खुशी भी दिखाई दी।मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह व खुशी देखी गयी।

अव्यवस्थाओं के चलते मतदाता हुए परेशान

कई वार्डो के मतदान केन्द्र पर मतदाताओं ने बताया कि ईवीएम मशीन जहाँ रखी है वहां उजाले की सही व्यवस्था नही है।ऐसे में ईवीएम पर प्रत्याशियों की पहचान में दिक्कत आ रहा है। मशीन पर जो फ़ोटो कॉपी चस्पा है वो भी धुंधली है।

जातिवाद मुद्दा रहा हावी

निगम चुनाव में जातिगत समीकरण भी चुनाव में जीत हार तय करते है।इस बार भी जातिगत समीकरण की बाते लगातार चर्चा में रही। अपने जाती बन्धुजनों को चुनाव में विजयश्री दिलवाने के लिए कई संगठन सक्रिय दिखाई दिए। मामला और भी रोचक हो गया जब सोशल मीडिया पर एक सन्देश चला कि मुख्यमंत्री ने देवास के ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष को फोन कर चर्चा की।इस चर्चा को लेकर दिन भर चर्चाओं का दौर जारी रहा।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसको लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मतदान केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। मतदान अधिक संख्या में हो और मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर पाए इसको लेकर दिशा निर्देश देते रहे।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें