आपदा पर आस्था पड़ रही भारी,अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना
बोलबम के जयकारों के साथ यात्रियों का किया स्वागत
देवास। बाबा अमरनाथ यात्रा पर आपदा का कोई असर दिखाई नही दे रहा है। लगातार भक्तों की संख्या अमरनाथ में बढ़ती जा रही है।पूरे वर्ष में बाबा केवल कुछ ही दिनों के लिए दर्शन देते है ऐसे में भक्त इस सुनहरे अवसर को छोड़ना नही चाहते है।स्थिति कुछ भी भक्तों का केवल एक ही अरमान है बाबा के दिव्य दर्शन करना।
विगत दिनों अमरनाथ में बादल फटने और जल सैलाब की प्राकृतिक आपदा की घटना घटित होने के बाद भी बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भक्तों के मन में हमेशा बाबा के दर्शन की चाह रहती है और चाहे कितनी भी अड़चने आए पर बाबा बर्फानी के भक्त कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन को जरूर जाते हैं। आपदा पर आस्था हमेशा भारी रहती है। इसी को चरितार्थ करते हुए नगर भौंरासा से 11 यात्रियों का जत्था बोलबम के जयकारों के साथ श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ। देवास में भोपाल बायपास पर दर्शनार्थियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर संदीप राठौर, नितिन दुबे, महेश कारपेंटर, पंकज विश्वकर्मा, संदीप चावड़ा सहित अन्य मित्र मंडलों ने किया तथा सभी को शुभकामनाएं दी।
यात्रियों के दल में मनोज यादव, अशोक यादव, इंदर सिंह यादव, अरुण यादव, दीपक प्रजापत, विक्की यादव, निलेश यादव, रोहित यादव, अरविन्द यादव, अक्कू यादव, सुनील यादव हैं। यात्री मनोज ने बताया कि उनकी पंजीयन की 24 तारीख निर्धारित हैं। वे पहलगाम मार्ग से यात्रा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे रास्ते के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे।
टिप्पणियाँ