दिग्गजों की साख दांव पर

जिसकी होगी जमीनी पकड़ उसकी जीत तय

देवास। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है।साथ ही साथ प्रथम चरण के निर्वाचन परिणाम घोषित भी हो गए हैं।प्रथम चरण के परिणामों की घोषणा के बाद से ही भाजपा में उत्साह का माहौल है तो कांग्रेस में मायूसी और बेचैनी सी छाई हुई है।जबके पंचायत चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली थी।

अब दोनों ही दल की निगाहें निगम के दूसरे चरण के परिणामों पर टिकी हुई है।दूसरे चरण का परिणाम इस लिए महत्वपूर्ण है कि इसमे देवास नगर पालिक निगम की सरकार बनने वाली है जिसे शहर की सरकार भी कहा जाता है।

20 जुलाई को मतगणना/परिणाम आना है। मतगणना के साथ ही देवास शहर को नई नगर सरकार मिल जाएगी और यही सरकार आने वाले 5 वर्षों तक देवास शहर के विकास के लिए विभिन्न कार्य करेगी,लेकिन मतगणना/परिणाम आने से पहले विषय यही चर्चा में है कि कौन दिग्गज अपनी पार्टी को जीत दर्ज करवा पायेगा। नगर निगम चुनाव सीधे-सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच ही देखे जा रहे हैं। लेकिन निर्दलीय भी पीछे नही रहे है समीकरण बदलने का पूरा दम रखते हुए चुनाव लड़े है।भाजपा के दिग्गजों में मुख्य रूप से देवास विधायक गायत्री राजे पवार और कांग्रेस के दिग्गज के रूप में पूर्व मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा की साख दांव पर लगी हुई है।पंचायत चुनाव व निगम चुनाव के प्रथम चरण के परिणामों के बाद से खास कर निगम चुनाव पर जीत,हार को लेकर दोनों ही पार्टी के अध्यक्षों की साख को भी परिणामों से जोड़ा जा रहा है।

बता दे कि दोनों ही दलों के मुखिया(मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ) निगम चुनाव में प्रचार प्रसार करने आए थे।इस लिहाज से इनकी भूमिका भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हालांकि यह नगर का चुनाव है इसमें स्थानीय नेता को ही मुख्य रूप से सर्वे सर्वा माना जाता है।निगम चुनाव में दोनों की दलों के संगठन स्तर पर पद पर आसानी नेता भी अपना भाग्य आजमा रहे है,परिणाम के बाद अपनी-अपनी पार्टियों में राजनीति स्थिति पर काफी असर देखने को मिल सकता है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें