गुरुमहाराज की मूर्ति स्थापना महोत्सव पर महा अभिषेक, आरती एवं भजन सम्पन्न


देवास।श्रीमंत सद्गुरू योगेन्द्र शीलनाथ जी के ब्रह्मलीन वर्ष 1921 के स्मरण में 2021 को वियतनाम मार्बल की विशाल मूर्ति गत वर्ष 29 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई थी। ट्रस्ट की ओर से प्रतिमा स्थापना का प्रथम वर्ष पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सभी धार्मिक रस्म, महाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं भजन संध्या आयोजन के साथ मनाया गया। महाआरती विधायक गायत्रीराजे पवार द्वारा की गई। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, सुभाष शर्मा के साथ समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। दो दिवसीय आयोजन में 28 जुलाई को शीलनाथ भजन मण्डल एवं बालगढ़ भजन मण्डल ने प्रस्तुति दी। 29 जुलाई को प्रात: 5.45 काकड़ आरती कर प्रतिमा का अभिषेक किया गया। विशेष कार्यक्रम शास्त्रीय गायन के युवा गायक रामानुज विपट एवं साथियों द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति के साथ गुरू वंदना प्रस्तुत की।

इंदौर की अंजना सक्सेना ने कबीर के भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। पहली बार दोनों गायकों ने शीलनाथ जी के दरबार में अपने गायन की प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, पार्षद खुशबू वर्मा, लता पडिय़ार, सुभाष यादव, जयसिंह चौबदार, सुभाष वर्मा ने गुलदस्ता भेंटकर किया। इस अवसर पर मंथन पडिय़ार, चेतन पवार, दिवांशु, प्रमोद चौहान, महेश चौहान, पंडित गिरीश चौधरी, पोपसिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह पवार आदि ने उपस्थितजनों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम पश्चात रात्रि को महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें