सुरक्षित वार्डो से अपना भाग्य आजमा रहे हैं राजनीति के धुरंधर

कुछ ने ही चुनौती को किया स्वीकार

देवास।अपने आप को राजनीति का धुरंधर समझने वाले और अपने आपको अपने कार्यकर्ताओं के मध्य दिग्गज कहलवाने वाले कई नेता इस बार नगर निगम चुनाव में सुरक्षित वार्डो से चुनावी मैदान में उतरे है।

बड़े पदों पर उम्मीदवारी जताने वाले कई उम्मीदवार जिन्होंने राजनीति के सागर में छलांग लगाने की बाते कही थी, अब वे राजनीति के कुएं में उतरते हुए दिखाई दे रहे है। अपने आपकों योग्य उम्मीदवार दर्शने वाले ये नेता नगर निगम की राजनीति में जमे रहने के लिए सुरक्षित वार्डो से चुनाव लड़ रहे है।दिन भर सोशल मीडिया पर अपना महिमामंडन दिखाने वाले यह नेता अभी से ही अपने आपको जीता पार्षद दर्शने लगे है। लेकिन मतदाता के मन को जानने में अब तक विफल ही रहे है।कुछ नेता तो अपना माहौल बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हुए नजर आ रहे है,विवाद करने से भी नही कतरा रहे है। क्योकि सत्ता में बने रहने की भूख कई गुना बढ़ चुकी है।संगठन में पद के बाद भी इन्हें नगर निगम में पार्षद की कुर्सी के सपने आ रहे है।दोनों ही मुख्य दल भाजपा व कांग्रेस में यही स्थिति है।पार्टी में पद भी चाहिए और पार्षद भी बनना है अर्थात दोनों हाथों में लड्डू चाहिए।

कुछ प्रत्याशी ही हैं जिन्होंने चुनौती को स्वीकार करते हुए जटिल वार्डों में अपनी दावेदारी दर्शते हुए चुनावी मैदान में मोर्चा संभाल रखा है।इन्हें मतदाताओं का लगातार विश्वास प्राप्त हो रहा है।

अपने आपको धुरंधर और दिग्गज कहने वाले यह नेता यह नहीं जानते हैं कि मतदाता दिखावा नहीं कार्य करने वालों को पसंद करता है ।ऐसे में इन धुरंधर नेताओं की किस्मत अब मतदाताओं के हाथ में है जिसके परिणाम मतगणना के साथ प्राप्त हो जाएंगे। बता दे कि वार्डों में आरक्षण के बाद राजनीतिक पार्टियों को प्रत्याशी घोषित करने में काफी दिक्कतें भी आई थी । गाइडलाइन व नियमों का हवाला देते हुए प्रत्याशी चुनने की बात तो की गई,लेकिन इसके विपरीत ही स्थिति देखने को मिली।कई वार्डों से आरक्षण के अनुसार प्रत्याशियों का चयन नहीं किया गया। जिसके चलते हैं निर्दलीयों की संख्या और अधिक बढ़ गई अब देखना है कि अपने आप को राजनीति का धुरंधर/दिग्गज समझने वाले इन नेताओं को मतदाता चुनती है या नहीं?

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें