प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का दीप प्रज्जवलित हुआ,उससे हमारी महान भारतीय संस्कृति ओर सशक्त हुई-सोलंकी
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का दीप प्रज्जवलित हुआ,उससे हमारी महान भारतीय संस्कृति ओर सशक्त हुई-सोलंकी
देवास। भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे सशक्त ओर समृद्धशाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जो दीप प्रज्जवलित हुआ है। उससे हमारी महान भारतीय संस्कृति ओर सशक्त हुई है। हमे इस पर गर्व होना चाहिए। बच्चों को अपनी संस्कृति का बोध कराना चाहिए, ताकि वे संस्कारवान बने। संस्था देववासिनी द्वारा हिन्दू नववर्ष की शाम को आयोजित विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह विचार महेंद्र सिंह सोलंकी ने व्यक्त किये। गंगानगर स्थित हीरो शोरूम के समीप विराट कृपा परिसर में विराट सांस्कृतिक विरासत से सजे धजे देववासिनी के पांडाल में, हजारो की संख्या में उपस्थित भक्तजनों का पुष्पवर्षा करते हुए अभिनंदन किया गया। नृत्य के साथ सुमधुर श्रीगणेश वंदना मुस्कान गौस्वामी, अनुष्का जोशी, कृतिका बिजवा ने प्रस्तुत की।
देववासिनी के संरक्षक सोलंकी ने मंच से अपने सांस्कृतिक एवं वैचारिक उदबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम हमारे प्राण है, आत्मा है, आराध्य है, आदर्श है। राम से ही हमारे देश की पहचान है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 500 वर्षो के संघर्ष के उपरांत अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। 22 जनवरी को रामलला का विशाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया तो सारे देश में उत्सवी परिदृश्य दिखाई दिया। दीपावली से भी अधिक उत्साह के साथ रामलला का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया। श्री सोलंकी ने इस अवसर पर संस्था देववासिनी के तत्वाधान में रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या यात्रा की घोषणा भी की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, दिलीप जाधव, परमानंद द्विवेदी, इन्दरसिंह ठाकुर, बहादुर मुकाती, राजेश यादव, हरिसिंह धनगर, शशिकांत यादव, कमल शर्मा, मांगीलाल विजयवर्गीय, पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, पंकज वर्मा, शंभू अग्रवाल, दुर्गेश खींची, शुभम जाधव, लक्की मक्कड़, जयेश पडियार, अशीष दवे, पंडित योगेश, खिलेश शिंदे, गोपाल खत्री, संजय दायमा, भूपेश ठाकुर, निलेश वर्मा, संजय ठाकुर सहित देववासिनी के कार्यकर्तागण एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
देववासिनी की आरती का विमोचन, यूटयूब चेनल लांच
हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में मॉ देववासिनी की महाआरती के एल्बम का विमोचन संस्था के संरक्षक, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी के करकमलो से रिमोर्ट का बटन दबाकर किया गया। सुन मेरी देवी, देववासिनी... महाआरती का लेखन जयंत जैन ओर शेखर कौशल द्वारा किया गया है ओर इसे स्वरबद्ध शुभांगी जलोरे, प्रवीण वर्मा द्वारा किया गया है। महाआरती में देववासिनी पर्वत, टेकरी पर प्रतिष्ठित देवी-देवताओं का बखुबी वर्णन किया गया है। एल्बम में चित्रण पप्पू चौहान, हर्ष वर्मा द्वारा किया गया। संस्था देववासिनी के नाम से यूटयुब चेनल भी लांच किया गया। कार्यक्रम का सारगभर््िात एवं गरिमामय संचालन सुभांगी जलोरे, शेखर कौशल ने किया। आभार संस्था देववासिनी के महेश चौहान ने व्यक्त किया। यह जानकारी इस आयोजन के संयोजक अजय तोमर द्वारा दी गयी।
टिप्पणियाँ