देवास के निखिल ठाकुर ने राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा



देवास के निखिल ठाकुर ने राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा

देवास।देवास के निखिल ठाकुर ने गुरू ग्राम, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय मेन फिजिक चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देवास शहर का नाम रोशन किया। गुरू ग्राम हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय मेन फिजिक चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के 15 सदस्यीय दल ने सहभागिता की, जिसमें देवास के युवा बॉडीबिल्डर निखिल ठाकुर ने अपनी शानदार प्रदर्शन से कांस्य पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता भारतीय बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन मुंबई और हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई थी।निखिल ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में कई दिग्गज बॉडीबिल्डरों को हराकर अपनी मेहनत और समर्पण का परिणाम हासिल किया। उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल देवास बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह देवास के इतिहास में पहली बार था कि किसी खिलाड़ी ने बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।



देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने निखिल ठाकुर के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रोटीन प्लैनेट ऑफिस पर उनका स्वागत कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष रेहान शेख ने निखिल की इस सफलता को देवास और प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया और सभी को उनकी प्रेरणा से आत्मविश्वास और मेहनत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


ठाकुर की इस उपलब्धि पर देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसो.के अकबर शेख(अज्जू),चंद्रपाल सिंह सोलंकी(छोटू),अध्यक्ष रेहान शेख, सचिव मनदीप सिंह पंवार,कोषाध्यक्ष रोहन वर्मा,खुमान सिंह बैस,खालिक शेख(चाचा),वीरेंद्र सिंह ठाकुर,चेतन राठौड़,चेयरमैन जितेंद्र सिंह पंवार, वर्मा,सम्राट सोनी,अंकित दुबे,जीशान शेख,प्रमोद चौहान, नीरज गेहलोद,निखिल ठाकूर,कुलदीप ठाकुर,चेतन भन्नारे,शाबाज़ खान, अभिजीत सिंह बैस,मुर्तज़ा सैफ़ी,साहिल शेख, पुष्पेन्द्र ठाकुर,मलिक शेख,सईद खान,रोहित सोनी,लाल सिंह , युवराज बन्ना आदि ने निखिल को बधाई प्रेषित की। उक्त जानकारी जिला बॉडी बिल्डिंग एसो.के मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें