सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास की बैठक में 30 अप्रैल 2025 को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव की भव्य योजना तय



सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास की बैठक में 30 अप्रैल 2025 को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव की भव्य योजना तय


देवास।सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास की बैठक होटल लगन पैलेस स्टेशन रोड देवास के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। उक्त बैठक में संपूर्ण ब्राह्मण समाज के वर्ग-उपवर्ग के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, समाज के प्रभुत्व गण एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संपूर्ण ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वसम्मति से दिनांक 30 अप्रैल 2025 को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया गया।

दिनांक 30 अप्रैल 2025, बुधवार को प्रातः 8:30 बजे परशुराम मंदिर चाणक्यपुरी देवास में भगवान श्री परशुराम की भव्य आरती एवं हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके पश्चात शाम 5:00 बजे से सयाजी गेट मल्हार स्मृति मंदिर देवास से भगवान श्री परशुराम की संपूर्ण ब्राह्मण समाज एवं मातृशक्ति की भव्य वाहन शौर्य यात्रा ढोल नगाड़ों, झाकियों एवं भगवान परशुराम के भजनों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए इसका समापन परशुराम मंदिर चाणक्यपुरी पर होगा। उसके पश्चात संपूर्ण ब्राह्मण समाज एवं सनातनी समाज के लिए एक भव्य भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी परशुराम मंदिर चाणक्यपुरी देवास में किया जाएगा। यह प्रस्ताव सर्व समिति से पारित किया गया। संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने उक्त कार्यक्रम के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का आश्वासन मीटिंग में दिया।


उक्त कार्यक्रम में सर्युपरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित राम पदारथ मिश्रा, सनाड्या ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित माता प्रसाद शर्मा, श्री गोड जागृति समाज के अध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, ओदिच्य समाज के अध्यक्ष पंडित मनोज व्यास, मारु जोधपुरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित भेरुलाल शर्मा, अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ अवस्थी, अखंड भारत हिंदू राष्ट्र की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती बबीता शर्मा, इनफॉर्म ह्यूमन डिजिटल चैनल के प्रमुख पंडित राजेश व्यास, कॉलेज संघ देवास के प्रमुख पंडित त्रिभुवन शर्मा, सचिव डॉ. अंजू शर्मा, सचिव श्रीमती ममता मोदी, श्रीमती हर्षा जोशी, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती सोनम शर्मा, श्रीमती स्नेहा शर्मा, श्रीमती आराधना शर्मा, इनफॉर्मल हुमन चैनल की सीईओ श्रीमती वर्षा व्यास, सर्व ब्राह्मण संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा आदि मातृशक्ति उपस्थित थीं।

अध्यक्ष युवा पंडित राम कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष पंडित  रोहित कुमार शर्मा, महासचिव पंडित देवकीनंदन समधिया, संरक्षक पंडित अखिलेश शोत्रीय, महामंत्री पंडित रमेश जोशी, कोषाध्यक्ष पंडित मनोज व्यास, उपाध्यक्ष पंडित राजेश व्यास, उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र दुबे, सह सचिव पं धर्मेंद्र दुबे, पुरोहित संघ अध्यक्ष पंडित कैलाश शर्मा, पंडित शिवनारायण कटारे, पंडित एस. एल. तिवारी, पंडित विष्णु प्रसाद तिवारी, पंडित दीपक व्यास, पंडित राधेश्याम उदानिया, पंडित प्रेम नारायण दुबे, पंडित अरविंद तिवारी, पंडित सुनील भटेले, पंडित कैलाश शर्मा, पंडित काशी प्रसाद तिवारी, पंडित अवनीश मिश्रा, पंडित विकास शर्मा, पंडित बालकृष्ण तिवारी, पंडित दिनेश कुमार शर्मा, पंडित अनिल मिश्रा, पंडित राजेश अवस्थी, पंडित कैलाश चंद शर्मा, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित दीपक जोशी, पंडित विजय दुबे, पंडित लोकेंद्र शुक्ला, पंडित अरविंद कुमार पांडे, पंडित अरविंद तिवारी, पंडित उमेश उपाध्याय, पंडित संजय कुमार जोशी, पंडित अरविंद शर्मा, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित सुनील कुमार शर्मा, पंडित शशिकांत शर्मा, पंडित मुरलीधर पांडे, पंडित अजय व्यास, पंडित सुदामा शर्मा, पंडित मनोज तिवारी, पंडित अंकित शर्मा, पंडित भरत शर्मा, पंडित पी. एन. तिवारी, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित रूपेश व्यास, पंडित देवेंद्र त्रिवेदी, पंडित अभिषेक मिश्रा आदि ब्राह्म बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पंडित देवकीनंदन समधिया ने किया तथा आभार पंडित बी. के. शर्मा ने व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें