कलेक्टर ने किया जिलाबदर



पांच आरोपियों को 6 माह के लिए जिले से किया बाहर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी राजेन्‍द्र पिता मदनलाल मालवीय उम्र 41 साल निवासी सोनकच्‍छ, सोनु उर्फ राहुल माली पिता छोटेलाल माली उम्र 28 साल निवासी देवास, रमेश पिता बाबुलाल मालवीय उम्र 56 साल निवासी क्षिप्रा देवास, यशवंत राजपूत उर्फ सोनू पिता जगदीश राजपूत निवासी लोंदिया थाना सोनकच्‍छ और गौतम उर्फ हर्षराज योगी पिता ईश्‍वर योगी उम्र 21 साल निवासी देवास को लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्‍न होने पर छ:-छ: माह के लिए जिलाबदर किया है।

कलेक्टर श्री सिंह ने आदेश दिया है कि सभी आरोपी आदेश प्राप्ती के पश्चात 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें