महिला मोर्चा की चेतावनी




देवास। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी तथा जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के बारे में शराब को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा देवास द्वारा महिला मोर्चा की अगुवाई में विरोध, धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। सर्वप्रथम मंडूक पुष्कर पर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना दिया गया तथा प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।


इसके बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहा पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी ने कहा कि महिलाओं के शराब पीने की बात कहकर संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान किया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि राहुल गांधी ने जो अपवित्र भाषा का प्रयोग कर देश की समस्त नारी शक्ति को अपमानित करने का कार्य किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के बारे में टिप्पणी करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। जीतू पटवारी ने महिलाओं के शराब पीने की बात कहकर संपूर्ण नारी जाति का अपमान किया है। कांग्रेस नेता इस प्रकार की गालियां देकर मातृशक्ति को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि राहुल गांधी का अस्तित्व ही मां से है, फिर मां के खिलाफ कोई इस तरह की भाषा कैसे बोल सकता है? यह बात राहुल गांधी अच्छी तरह से समझ लें कि उन्होंने केवल प्रधानमंत्री की दिवंगत माता ही नहीं, संपूर्ण नारी शक्ति का आपमान किया है। देश की जनता उन्हें इस कुकर्म पर माफ नहीं करेगी। संचालन विनीता व्यास ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, बहादुर मुकाती, सुभाष शर्मा, जुगनू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, सुरेश सिलोदिया, देवेंद्र नवगोत्र, पार्षद गणेश पटेल सहित महिला मोर्चा की मधु शर्मा, नीतू जाधव, माया तिवारी, रितु सवनेर, मीना भवालकर, मोनिका शर्मा, डॉ. किरण मिश्रा, सरोज मालवीय, हीना राठौर, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं माता बहनें उपस्थित थीं। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




 







टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें