सेन समाज के जुझारू योद्धा नंदकिशोर वर्मा का निधन



राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई,मजदूरों के हक़ के लिए लड़ी अनगिनत लड़ाइयाँ

देवास। मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा का गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 90 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के शहर के प्रमुख चेहरे रहे और मजदूरों के हक़ के लिए कई आंदोलनों की अगवाई की ।

गुरुवार दोपहर पीथमपुर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। धार जिला मुख्यालय से आए पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हजारों की भीड़ ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा उनके निवास AM-8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मुक्तिधाम तक निकाली गई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ नेताओं और समाजजनों ने कंधा दिया।

*सेन समाज की आवाज,मजदूरों के मसीहा*

नंदकिशोर वर्मा ने न सिर्फ़ भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निभाया, बल्कि भारतीय सेन समाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्होंने समाज के संगठन विस्तार, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सामाजिक एकता के लिए कई ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किए। उनके नेतृत्व में सेन समाज की नई पीढ़ी को राजनीति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा मिली।

भाजपा नेता अमृत जैन ने उन्हें याद करते हुए कहा वर्मा जी मजदूरों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। उनकी राजनीतिक समझ और चुनावी रणनीति बेमिसाल थी। वे जहां खड़े होते, वहीं से लड़ाई जीतने का रास्ता निकाल लेते।

*एक युग का अंत...*

बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष, जनपद सदस्य और पीथमपुर नगर महामंत्री जैसे पदों पर रहते हुए वर्मा ने हमेशा जनता और विशेषकर मजदूर वर्ग की समस्याओं को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया। वे अपने तेज-तर्रार भाषण, अडिग स्वभाव और समाज के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा - भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर वर्मा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

वर्मा के निधन से न सिर्फ़ सेन समाज, बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीति में एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है जिसकी भरपाई संभव नहीं। लोगों ने कह - एक जुझारू नेता चला गया, जिसने सत्ता से टकराकर भी मजदूरों और समाज की लड़ाई लड़ी। मध्य प्रदेश ही नहीं राजस्थान यूपी बिहार में भी वर्मा ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठके आयोजित कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया,वर्मा के जाने के बाद मध्य प्रदेश सहित अन्य भारत के अन्य प्रदेशों में भी शोक की लहर है। वर्मा का देवास से विशेष लगाव रहा है।





टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें