भाजपा में फ‍िर उठे विरोध के स्‍वर

यही वह फ्लेक्स है जिसने नए विरोध को जन्म दिया है

जिपं अध्यक्ष ने लगाए जिला अध्यक्ष पर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप

पार्टी के दोनों ही संगठन भाजपा व युवा मोर्चा में आरोपों का दौर जारी 

देवास। युवा मोर्चा की कार्यकारणी बनने के बाद ही पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे थे जो अब तक शांत नही हुए है।इधर भाजपा जिला संगठन की राजनीति भी ठीक ठाक चलती नही दिखाई दे रही है। आये दिन नए नए मामले प्रकाश में आ रहे है।स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओ का पार्टी से इस्तीफा सहित कई घटनाक्रम है जो पार्टी की छवि को धूम करने में अपनी भूमिका अदा कर रहे है।ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है 8 अप्रैल शुक्रवार को लोहारदा में अपनी पार्टी के नाराज पदाधिकारियों को मनाने में सफल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। राजपूत ने कहा कि देवास जिला 90 फीसदी गांव में बसता है और भाजपा जिलाध्यक्ष सिर्फ शहर की राजनीति कर रहे है। यहां तक कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष को भी तवज्जो नहीं दे रहे है। वे सिर्फ सांसद, विधायक को ही जनप्रतिनिधि मानते है, जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी नजर में जनप्रतिनिधि नहीं है, बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र से चुनकर आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष खंडेलवाल जिले के नहीं बल्कि शहर के नेता ही बनकर रह गए है और वे अब सिर्फ फोटो की राजनीति कर रहे है। दरअसल राजपूत ने यह आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा शहर में लगाए गए उन होर्डिंग्स पर लगे फोटो को लेकर सवाल उठाए है। नवरात्रि के पावन पर्व पर दर्शनार्थियों के स्वागत, अभिनंदन हेतु भाजपा जिला देवास ने प्रमुख चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए है, जिनमें जिलाध्यक्ष के फोटो के साथ सांसद, सभी विधायक, प्रभारी मंत्री और सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के फोटो है, किंतु इन होर्डिंग्स में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का फोटो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आगमन पर भी देवास शहर में लगाए गए होर्डिंग्स से जिला पंचायत अध्यक्ष का फोटो गायब था। अब इस मुद्दे पर भाजपा की राजनीति गरमा गई है और जिपं अध्यक्ष राजपूत ने सीधे-सीधे भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला बोल दिया है। अब देखना है कि आगे यह मामला कहां तक जाता है। उधर इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का कहना है कि मेरे लिए सभी जनप्रतिनिधि सम्मानीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष का भी उतना ही सम्मान करता हूं, जितना अन्य जनप्रतिनिधियों का। जहां तक होर्डिंग्स पर फोटो लगाने की बात है तो विधायक, सांसद के अलावा मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के फोटो लगाए गए है। कई जनप्रतिनिधि जैसे पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती आदि के फोटो भी होर्डिंग में नहीं लगाए है। मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि राजपूत का फोटो नहीं लगाया जाए। जब संगठन के दो बड़े नेता के ये बीच यह मामला सामने आया है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपों का ये दौरान इतनी आसानी से नही थमेगा, विरोधी स्वर लगातार अपना स्थान बनाते रहेंगे।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें