मगध प्रिसीजन की बड़ी उपलब्धि,बनाई भारत की पहली आधुनिक कोल्ड रोलिंग मिल

90 करोड़ से ऊपर की लागत,निर्माण में लगे 12 माह,500 मैटिक टन वजन

इसे बनाने में कंपनी के सभी कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा

देवास। मगध प्रिसीजन इक्यूपमेंट लिमिटेड पता इन्डस्ट्रीयल एरिया देवास द्वारा भारत की पहली आधुनिक कोल्ड रोलिंग मिल देवास इकाई में निर्माण की गई। इस मील की खासियत यह है कि मोटे लोहे की शीट को ग्राहक की जरूरत के अनुकूल उसकी मोटाई को समायोजित कर सकती है। इस मशीन में छ: हाई रिवर्सिबल रोल का उपयोग किया गया है, जिससे यह लोहे कि मोटाई कम करने में सक्षम होती है। इसे सीएनसी के माध्यम से ऑपरेट किया जाता है, जिससे आप मोटाई को ऑटोमेटिक नियंत्रण कर सकते है। इस मशीन को बनाने में 12 महीने का समय लगा एवं सम्पूर्ण मशीन का कुल वजन लगभग 500 मैटिक टन है। साथ ही बताया गया कि इसे बनाने की लागत 90 करोड़ से ऊपर आई है।
इस तरह कि यह मशीन अपने आप में भारत में निर्मित पहली मशीन है, जो पूर्णत: मेक इन इंडिया कि तर्ज पर बनाई गई है। यहाँ मशीन का निरीक्षण करने के लिये कनाडा, यूरोप से इंजीनियर आये थे, जो इस मशीन को देखकर पूर्णत: संतुष्ट हुए। यह मशीन तुर्की देश के लिये देवास से निर्यात होगी, जिसको पहुँचने में लगभग डेढ माह का समय लगेगा। हम सम्पूर्ण देवास एवं मध्य प्रदेश के आभारी है, जिनके सहयोग से भारत कि पहली आधुनिक मील का निर्माण देवास में हो सका। कंपनी द्वारा आगे भी मशीनों का निर्माण कर इस कार्य की जटिलता को आसान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें